गणेश चतुर्थी का आज से हुआ शुभारंभ, जमशेदपुर एवं जामताड़ा जिले में सजे भव्य पंडाल

देश भर में गणेश उत्सव को लेकर लोग आनंदित है। वहीं आज से गणेश चतुर्थी का शुभारंभ हो गया है। आज का दिन इस लिए भी खास है क्योंकि हिन्दू धर्म के अनुसार बुधवार का दिन गणेश पूजन का दिन माना जाता है। और आज बुधवार और गणेश चतुर्थी दोनों का संयोगवश एक साथ होना भक्तों के लिए अत्यंत फलदाई माना जा रहा है। 10 दिवसीय इस महोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह होता है। वहीं कई जगहों पर मेले और भव्य पंडाल भी लगाए जाते है। दक्षिण-पश्चिमी भारत जैसे महराष्ट्र में इस उत्साव को लेकर खासा उत्साह रहता है। वहीं उत्तर भारत में भी गणेश पूजा को लेकर 10 दिनों तक विशेष पूजा अर्चना की जाती है। झारखंड राज्य में भी गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। झारखंड के जामताड़ा जिला में भी गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। जिले के मिहिजाम बेसिक स्कूल और जामताड़ा गांधी मैदान में भव्य पंडाल लगाए गए है। साथ ही मेले का भी आयोजन किया गया है। इन पूजा पंडालों में पूरे विधि विधान के साथ गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई। जहां पूजा पंडालों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा पड़ा। वहीं कई जगहों पर पूजा पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। पंडाल के बाहर जहां काल्पनिक मंदिर का रूप दिया जा रहा है। वही पंडाल के अंदर महल के नक्काशी का डिजाइन बनाया गया है। वहीं मेले में झूले और तरह तरह के अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला प्रांगण में पुरुष तथा महिला पुलिस बल के अलावे वालंटियर को भी लगाया है।  ताकि शांतिपूर्ण माहौल में लोग मेला का आनंद ले सके। गणेश पूजा के दौरान गणपति बप्पा के दर्शन करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जा सके इसको लेकर भी विशेष तैयारी की गई है।

जमशेदपुर में गणेश उतसव

 जमशेदपुर शहर समेत पूरे कोल्हान में हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा हैं।  कई जगह सुंदर एवं भव्य पंडाल बनाए गए है जो लोगों के लिए इन दस दिनों के लिये आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं विधायक सरयू राय भी आज गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश पूजन के लिए पूजा पंडाल पहुंचे। जहां उन्होंने गणेश पूजा की और क्षेत्र के सुख और शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *