गुमला– जिला के भरनो प्रखंड के कमलपुर कुम्बाटोली गांव के दो स्कूली छात्रों पर एक जंगली भालू द्वारा जानलेवा हमला किया। दरअसल मंगलवार को कमलपुर कुम्बाटोली गांव के दो बच्चे स्कूल जा रहे थे इसी क्रम में दोनों बच्चे शौच के लिए नदी के समीप गए थे। वही नदी के पास के पहाड़ी व झाड़ियों से जंगली निकले भालू ने दोनों बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बिराज बाड़ा 12 वर्ष और लिवंस बाडा 11 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह से अपनी जान बचाकर बिराज बाड़ा भाग कर स्कूल पहुंचा और शिक्षकों को घटना के बारे में जानकारी दी। फिर भालू के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हुए दोनों बच्चों को स्कूल के शिक्षकों व आसपास के लोगों के द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर भरनो बीडीओ तेज कुमार, सीओ संजीव कुमार और संत पॉल स्कूल के प्रिंसिपल फादर वीरेंद्र खलखो भरनो अस्पताल पहुंचे और दोनों बच्चों का बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर निर्देश दिया। जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स राँची रेफर कर दिया गया। वहीं डीएफओ द्वारा बच्चों के परिजनों को इलाज के लिए तत्काल पांच पांच हजार रुपये दिए गए