जेपीएससी पीटी के रिजल्ट को रद्द करने की अभ्यर्थियों ने की मांग

रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी

रांची- झारखंड लोकसेवा आयोग के पीटी का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने मंगलवार दोपहार लाठीचार्ज किया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समीप अभियार्थि प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान यहा तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच आपसी नोकझोंक भी हुई। आंदोलन को उग्र होता देख पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर जमकर लठिया बरसाई। बताया जा रहा है कि इन अभ्यर्थियों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। ये अभ्यर्थी ‘सातवीं, आठवीं, नौवीं व 10वीं सिविल सेवा पीटी का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस का आरोप है की अभ्यर्थियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया था। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। आपको बता दे कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले देवेंद्रनाथ महतो और मनोज यादव की अध्यक्षता में यह आंदोलन किया जा रहा था। आंदोलन के तहत बापू वाटिका से लेकर जेपीएससी कार्यालय तक न्याय गुहार यात्रा निकली जानी थी।  लेकिन पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज ने आन्दोलकारियों को रुकने पर विवश कर दिया।  पुलिस के इस बर्बरता पूर्ण व्यवहार से आहात अभियार्थियों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *