बुंडू में माओवादी बंदी का दिखा व्यापक असर

रिपोर्ट- जीतेन सार

बुंडू- नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ आहुत तीन दिवसीय बंद का व्यापक असर बुंडु तमाड़ और दाशम फॉल थाना क्षेत्र में देखा जा रहा है। जिसके कारण निजी संस्थान पुरी तरह से बंद है। वहीं सरकारी संस्थानों में भी लोगों का आवागमन न के बराबर है। हाईवे पर बाहर से आने वाली इक्के दुक्के माल वाहक वाहनों के अलावे सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बुंडू और दाशम फॉल थाना क्षेत्र को नक्सलीयों का रेड कॉरीडोर के रूप में जाना जाता है। कई बार नक्सलियों और पुलिस के बीच  12 -12 घंटे इन्हीं जगहों में मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों ने इन क्षेत्रों में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है।  ऐसे में नक्सली  बंदी को देखते हुए रांची टाटा मार्ग पर भारी संख्या में सीआरपीएफ और जिला पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।  हाईवे पर भी 24 घंटे पुलिस की गश्ती जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *