साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, छात्र की घटनास्थल पर मौत

रिपोर्ट- बिनोद केसरी

सरायकेला खरसावां– सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के चौका कांड्रा सड़क मार्ग स्थित बनसा चेकपोस्ट के पास एक ट्रक ने साइकिल सवार 13 वर्षीय युवक लालटू महतो को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया तथा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने चौका कांड्रा सड़क मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया। आजसू नेता खगेन महतो ने प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही  बनसा में स्पीड ब्रेकर की मांग भी की गई।  घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ संजय सिंह, इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो,बीडीओ मनीष कुमार तथा थाना प्रभारी धर्मराज कुमार घटनास्थल पहुंच कर अक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। बीडीओ ने मृतक के परिजन को सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा राशि देने, पीएम आवास देने तथा श्राद्ध कर्म के लिए 50 किलो अनाज देने का आश्वासन दिया।  जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। इधर, पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनसा में सातवीं कक्षा का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *