मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

संवाददाता – आशीष सिन्हा

हजारीबाग – हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिनी गन फैक्ट्री संचालन की मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठीत छापेमारी दल ने द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत 7 माइल जमुनिया नाला पुल के समीप अवस्थित पक्के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में अवैध हथियार बनाने संबंधी मशीन व अर्द्ध निर्मित हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया। साथ ही मौके पर अवैध हथियार निर्माण कर रहे सात व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बरामद सामानों में अर्ध निर्मित 52 पिस्टल, एक लेथ मशीन, दो मिलिंग मशीन, एक रनिंग टूल, एक ड्रिलिंग मशीन,  39 पीस अर्ध निर्मित पिस्टल बट, एक पीस जनरेटर, दो मोटरसाइकिल और सात मोबाइल  बरामद किया गया है। यह हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

मनोज रतन चौथे, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *