विश्वजीत सिंह हत्या मामला, एसपी ने कहा होगी कार्रवाई

संवाददाता – पारस सोना

पूर्णिया – पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि वे सरसी थाना के आगे स्टेट बैंक के समीप चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी अपराधियों ने उसे काफी नजदीक से सिर में गोली मार दी। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व 3 नवंबर को भी उनपर गोली चली थी। जिसे लेकर उन्होंने सरसी थाना में अपराधी आशीष सिंह उर्फ अटिया के खिलाफ आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं आज जब थाने के सामने ही पूर्व जिला परिषद चाय पी रहे थे, तभी अपराधी आराम से उन्हें गोली मार कर चलते बने। वहीं इस घटना के बाद एकबार फिर सरसी में गैंगवार छिड़ने की संभावना जताई जा रही है। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पूर्व हुए पंचायत चुनाव में विश्वजीत सिंह की पत्नी अनुलिका सिंह जिला परिषद पद से 7 हजार मतों से जीत दर्ज करने के बाद अगले विधानसभा में विधायक पद से लड़ने की उम्मीद बढ़ गई थी। विश्वजीत सिंह के परिजनों की माने तो उनके बेटे को बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह के द्वारा मरवा दिया गया है। परिजनों का कहना है कि लेसी सिंह को डर था कि आगामी विधान सभा में उन को विश्वजीत से टक्कर मिल सकती है। हालांकि अब ये जांच का विषय बन चुका है कि इस हत्या के पीछे किसका हाथ है।

दूसरी ओर इस हत्याकांड के विरोध में शनिवार को उनके परिजनों और समर्थकों ने सरसी चौक पर सड़क जाम कर बबाल काटा। एसपी दयाशंकर ने सरसी पहुंचकर जाम को समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। एसपी ने माना कि थानाध्यक्ष द्वारा मामले में लापरवाही बरती गई है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसपी ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन
दयाशंकर, एसपी, पूर्णिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *