लूट के बाद मारी गोली

संवाददाता – मनोहर कुमार सिंह

बेगूसराय – बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने लूट के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। घायल व्यवसायी का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के पास की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के समीप मेहदैली निवासी चंदन सोनी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और उसके हाथ से झोला लेकर फरार हो गये। चंदन की प्रखंड मुख्यालय स्थित शालू ज्वेलर्स नामक दुकान है। बताया जा रहा है की पीड़ित दुकानदार अपनी दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर आ रहा था। इसी बीच लूट के साथ गोलीबारी की घटना हुई। आनन फानन में घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि चंदन को एक गोली लगी है। फिलहाल भगवानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *