Reporter – Binod Keshri
जमशेदपुर – जमशेदपुर में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जहां ग्रामीणों ने दो महिला और तीन पुरुष को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में रविवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। गांव में संचालित तीन रिसोर्ट में पिछले कुछ दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसका भंडाफोड़ ग्रामीणों द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने दो महिला और तीनों रिसोर्ट के मैनेजर को बंधक बना लिया। इसके बाद इसकी सूचना बोड़ाम पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस से सभी को अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं ग्रामीणों ने सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में प्रमुख मेनका किस्कू ने बताया कि गांव में संचालित तीन रिसोर्ट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने रविवार की सुबह एक ग्राम सभा की। ग्राम सभा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद सभी ग्रामीण एकजुट होकर रिसोर्ट गए और वहां से रंगे हाथ दो महिलाओं को पकड़ा। तीनों मैनेजर को भी पकड़ लिया गया। वहां कुछ ग्राहक भी थे, जिन्हें छोड़ दिया गया।