जमशेदपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड से जमशेदपुर के सदर अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। सदर अस्पताल में बना यह ऑक्सीजन प्लांट एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन तैयार करेगा। इसके माध्यम से सदर अस्पताल में 200 मरीज को एक साथ ऑक्सीजन की सप्लाई पाइप लाइन के जरिए होगी। फिलहाल 200 बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन के जरिए पहुंचाया जा रहा है। कोरोना के दूसरे लहर के दौरान ऑक्सीजन के कमी के कारण कई लोगों की जाने चली गई। लेकिन जमशेदपुर में बना ऑक्सीजन की दूसरे जगह सप्लाई होती रही। इसी बीच प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना की शुरुआत हुई और जमशेदपुर में दो जगह ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। एक एमजीएम अस्पताल में तो दूसरा सदर अस्पताल में। इस ऑनलाइन उद्घाटन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, उपायुक्त सूरज कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्लांट का निरीक्षण भी किया गया।