गुमला: गुमला जिला की दो लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है, गुमला के बाल मजदूर मुक्ति संस्थान के कार्यालय में दोनों लड़कियां आकर राहत महसूस कर रही है. इनमें से एक लड़की लोहरदगा की है और एक लड़की डुमरी प्रखंड की हैं, दोनों लड़कियों को मानव तस्करों द्वारा कई बार बेचा और खरीदा गया. इस दौरान उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए कई बार उन्हें दुष्कर्म का शिकार भी बनाया गया. पीड़ित लड़कियों ने बताया कि वे मानव तस्करों के चंगुल से भागने में सफल रही, अब वह गुमला पहुंच कर राहत महसूस कर रही हैं. दोनों पीड़िताओं ने सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं आहतु थाना प्रभारी ने लड़कियों का बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
Report: Ankit Paswan