झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी प्रखंड के चट्टीबारियातु पंचायत में रोजगार सेवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाया गया. इससे आहत होकर रोजगार सेवक नंदकिशोर राम ने केरेडारी थाना में मानहानि का दावा ठोंका है. राेजगार सेवक श्री राम पर 15 हजार रुपये घूस लेते ACB की टीम द्वारा गिरफ्तार करने की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर चलाया गया था.