अपहृत नाबालिग को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

रांची – मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आजाद आलम मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा का रहने वाला है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 5 नवंबर को थाने में नाबालिग की मां ने मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में बताया गया था कि उनकी पुत्री को गांव के ही आजाद आलम बहला-फुसलाकर शादी करने की नियत से भगा कर ले गया है। मामले को लेकर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। एसपी ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पलामू जिला पहुंची, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी वहां से भागकर मैक्लुस्कीगंज के बुध बाजार पहुंचे। वहीं बाजार से पुलिस की छापेमारी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और नाबालिग को सकुशल बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *