भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

गुमला – गुमला पुलिस ने 35 लाख रुपए के अवैध शराब बरामद किया है। खबर गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंजराडीपा गांव से है। जहां नदी पुल के समीप पुलिस को देख कर तेज गति से ट्रक भगाने के कर्म में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। इस बाबत पालकोट थाना परिसर में बसिया सर्किल इंस्पेक्टर श्याम नंद मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि पालकोट थाना प्रभारी अनिल लिंडा नियमित गस्ती पर थे। इस दौरान बसिया रोड से पुलिस को देख कर तेज गति से मालवाहक ट्रक को भागते देख कर उसका पीछा शुरु किया। कुछ दूर आगे जाने पर ट्रक पिंजरा डिपा के नदी पुल के समीप तीखा मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। बाद में ट्रक की जांच करने के क्रम में भूसे भरे बोरे के नीचे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

श्याम नंद मंडल, इंस्पेक्टर, बसिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *