रांची – राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में दिवाली की रात एक बस में जबरदस्त आग लग गई। जिसमें ड्राइवर और खलासी दोनों जिंदा जल गए। आपको बता दें कि यह अप्रिय घटना बीती रात की है। जहां रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलने वाली मूनलाइट नामक बस में आग लग गयी। इस आग में बस में सो रहे दो लोगों की जलकर मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि ड्राइवर और खलासी दीया जलाकर बस के अंदर सो गए थे। इसी दौरान बस में आग लग गई और मदन महतो और इब्राहिम की मौत मौके पर ही हो गई। फिलहाल खादगढ़ा टीओपी इस मामले की जांच कर रही है।
सीएम हेमंत सोरेन ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बस में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
