महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर को कांग्रेस की रैली

रांची – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था रांची एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 4 सितम्बर को केन्द्र सरकार के खिलाफ महंगाई पर हल्ला बोल रैली करने जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई को लेकर पोस्टर के माध्यम से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हैं। एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दुबे ने कहा कि 75 वर्षों में पहली बार खाने पीने की चीजों से लेकर हर जरूरत की चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *