पलामू घटना पर राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

रांची – राज्यपाल ने पांडू की घटना पर संज्ञान लेते हुए पलामू डीसी से रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस ने पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के मुरुमातु गांव में कुछ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कथित रूप से लगभग 50 महादलित परिवारों का घर ध्वस्त कर बेघर करने की खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए पलामू के उपायुक्त को घटना के संदर्भ में दो दिनों के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *