रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी
रांची- भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज टी-20 का मुकाबला है। इस मुकाबले को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए है। होटल रेडिसन ब्लू से लेकर स्टेडियम तक जाने वाले रास्तों पर हर कदम पर पुलिस बल को तैनात किया गया है़। राजधानी रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का मैच खासा रोमांचक होगा। जेएससीए स्टेडियम में शाम सात बजे दोनों टीमे मैच खेलने उतरेगी, भारतीय टीम के खिलाड़ियों की निगाहें सीरीज जीतने के साथ-साथ इस स्टेडियम में हैट्रिक जीत दर्ज करने पर भी होगी। दोपहर तीन बजे से दर्शक स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। एक ओर जहां स्टेडियम में 100 प्रतिशत दर्शक मैच देख सकेंगे वहीं दूसरी ओर दर्शकों के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य है। दर्शकों को कोविड के दोनों टीकों के प्रमाण पत्र या 48 घंटे के भीतर नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट को लेकर आना होगा । इसके साथ ही सभी दर्शकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है।