रिपोर्ट- संदीप सिंह
धनबाद– धनबाद के चर्चित बिरसा मुंडा पार्क के निकट सोमवार की दोपहार अपराधियों का तांडव देखने को मिल। अज्ञात अपराधियों ने एयरटेल के लोहारबरवा डिस्ट्रीब्यूटर झरि प्रसाद को 5 गोली मारकर घायल कर दिया। उनका इलाज धनबाद के अशर्फी अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर बरवाअड्डा पुलिस छानबिन करने में जुटी हुई है। वहीं घटनास्थल पर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने पहुँच कर मामले की जांच कर रहे हैं। मामले के संबंध में एयरटेल में कार्यरत कर्मी सत्या ने बताया कि इन्हें कुछ अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मारी गई है। इलाज के दरमियान डॉक्टरों ने पांच गोली लगने की बात बताई है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।