रिपोर्ट- संदीप सिंह
धनबाद- धनबाद के ईसीएल मुगमा एरिया की कुमारधुबी कोलियरी के भाग्यलखी इंक्लाइन में 31 अक्टूबर की रात से दर्जनों की संख्या में केबल लुटेरे प्रवेश किये हुए हैं। अभी तक केवल लुटेरों को बाहर नहीं निकले हैं। उन्हें पकड़ने के लिए क्लाइन के बाहर मुहाने पर चिरकुंडा थाना की पुलिस, मुगमा एरिया के सुरक्षाकर्मी और सीआईएसफ जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। लुटेरों ने खदान के अंदर बम मारकर सुरक्षाकर्मी अवध बिहारी महतो को जख्मी कर दिया। इसके जवाब में कोलियरी के सुरक्षकर्मियों ने 10 से 12 राउंड गोलीयां चलाई। सूचना पाकर ईसीएल मुगमा एरिया के सुरक्षा कर्मी कुमारधुबी भाग्यलक्खी इंक्लाइंड पहुंचे। लुटेरों को दबोचने के लिए चिरकुंडा पुलिस,सीआईएसएफ व ईसीएल सिक्युरिटी टीम मुहाने के समीप डटे हुए है। वहीं धनबाद की ग्रामीण एसपी रिश्मा रमेशन ने कार्रवाई करते हुए बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ स्पेशल कमांडो का एक दल अंदर भेजने के लिए तैयार किया है।